‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ लाइव: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी
PM Modi Nari Shakti Vandan Sammelan Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया. इस सम्मेलन में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की महिला हस्तियां और विशेषज्ञ शामिल हुए. यह आयोजन ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के बाद महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व पर केंद्रित है. 16 अप्रैल से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले यह सम्मेलन महिला आरक्षण के क्रियान्वयन पर चर्चा को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित करता है.