Hyderabad Best Summer Drinks: लू और हीटवेव का काल है यह दक्षिण भारतीय 'अंबली'; सेहत के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे मुरीद
Hyderabad Best Summer Drinks: हैदराबाद में गर्मी से बचने के लिए पारंपरिक 'सज्जा अंबली' का चलन बढ़ गया है. बाजरा और छाछ से तैयार यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है. इसे प्रोबायोटिक सुपरफूड माना जाता है, जो आयरन और फाइबर से भरपूर है. घर पर आसानी से बनने वाली यह रेसिपी न केवल हाइड्रेशन बनाए रखती है, बल्कि वजन घटाने में भी फायदेमंद है.