चुनावी रणभेरी बज चुकी है! भाजपा की 5 घंटे मैराथन बैठक, सात राज्यों की सियासी जंग से पहले बिछाई जीत की शतरंज

चुनावी रणभेरी बज चुकी है! भाजपा की 5 घंटे मैराथन बैठक, सात राज्यों की सियासी जंग से पहले बिछाई जीत की शतरंज
भाजपा हेडक्वॉर्टर में आयोजित यह मंथन बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. साल 2027 में गोवा, गुजरात, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी पांच राज्यों में भाजपा सत्ता में है.