Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का ‘डबल गेम’! एक ही दिन में सर्दी और गर्मी क्यों?

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का ‘डबल गेम’! एक ही दिन में सर्दी और गर्मी क्यों?
Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम आज सच में 'डबल गेम' खेलता नजर आ सकता है. सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ होगी, जहां ठंडी-ठंडी हवाएं आपको राहत देंगी और मौसम काफी सुहावना लगेगा. मॉर्निंग वॉक या जल्दी निकलने वालों के लिए ये मौसम काफी अच्छा महसूस होगा. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्के बादल भी दिख सकते हैं, जो मौसम को और खुशनुमा बना देंगे. हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तेज होती जाएगी और गर्मी का असर भी महसूस होने लगेगा. दोपहर तक तापमान बढ़ेगा और आपको लगेगा कि अब सर्दी पूरी तरह विदा हो चुकी हैयानी एक ही दिन में सुबह सर्दी का एहसास और दोपहर तक गर्मी दोनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. तो घर से निकलते वक्त मौसम के इस बदलते मिजाज का ध्यान जरूर रखें!