LPG Gas Cylinder: होर्मुज पर तनातनी के बीच गैस सिलेंडर पर खुशखबरी, सरकार ने लिए दो अहम फैसले

LPG Gas Cylinder: होर्मुज पर तनातनी के बीच गैस सिलेंडर पर खुशखबरी, सरकार ने लिए दो अहम फैसले
पश्चिम एशिया युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति बाधित होने पर भारत ने घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता दी है. सरकार ने 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाकर 1 लाख यूनिट प्रतिदिन कर दी है और 4.24 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए हैं. इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पर ₹10 उत्पाद शुल्क घटाकर आम जनता को वैश्विक महंगाई के झटके से बचाने का प्रयास किया है.