Agriculture News: खाली खेत न छोड़ें! कटाई के बाद अपनाएं ये तरीका, बढ़ेगी पैदावार और होगा जबरदस्त मुनाफा
Ajmer Hindi News: गेहूं और जौ की कटाई के बाद किसानों के पास अपनी आमदनी बढ़ाने का एक बड़ा अवसर होता है. इस समय खेतों को खाली छोड़ने के बजाय गहरी जुताई करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. गहरी जुताई से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और उसमें छिपे हानिकारक कीट व रोगाणु नष्ट हो जाते हैं. इसके साथ ही किसान गर्मी की फसल जैसे मूंग, बाजरा या सब्जियां उगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं. यह प्रक्रिया न केवल उत्पादन बढ़ाती है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, सही समय पर भूमि की तैयारी और फसल चक्र अपनाने से किसानों को दोगुना लाभ मिल सकता है.