बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में मोदी सरकार का महाप्लान, भारतीय कंपनियों को मिलेगा पुश, मिलेगी सस्ती बिजली!
भारत सरकार बैटरी सेक्टर में बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ बैटरी मैन्युफैक्चरर्स (Approved List of Battery Manufacturers) लाने की तैयारी में है, जिससे सरकारी प्रोजेक्ट्स में सिर्फ चुनी गई कंपनियों की बैटरियां ही इस्तेमाल होंगी. इसका मकसद चीन पर निर्भरता कम करना और 47GW बैटरी स्टोरेज लक्ष्य हासिल करना है. क्या इससे भारत बैटरी निर्माण में आत्मनिर्भर बन पाएगा? आम आदमी के जीवन पर इसका क्या असर हो सकता है, समझिए पूरी डिटेल...