'हम होर्मुज से गुजरने का मैकेनिज्म तय करेंगे', ईरान के राजदूत ने न्‍यूज18 इंडिया को बताया प्‍लान

'हम होर्मुज से गुजरने का मैकेनिज्म तय करेंगे', ईरान के राजदूत ने न्‍यूज18 इंडिया को बताया प्‍लान
ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने News18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध मांगें बंद होने पर ही बातचीत संभव है. उन्होंने अमेरिका को ईरान की ताकत न आंकने की सलाह दी. भारत को बड़ा भरोसा देते हुए राजदूत ने कहा कि तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से सुरक्षित मार्ग मिलता रहेगा क्योंकि भारत एक विश्वसनीय साझेदार है.