'न बाहरी, न दलाल... अब हक मांगेगा मुसलमान', बंगाल में ओवैसी की हुंकार, ममता-मोदी निशाने पर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरणों में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक नया राजनीतिक दांव खेला है. मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर की रैलियों में ओवैसी ने 'बाहरी' वाले नैरेटिव को खारिज करते हुए कहा कि न तो मोदी और न ही ममता बनर्जी हमें बाहरी कह सकते हैं. उन्होंने सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों और एक 'स्वतंत्र राजनीतिक एजेंसी' की वकालत करते हुए टीएमसी और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया.