अलवर के किसानों का देसी जुगाड़, बकरी की मिंगनी से बढ़ा रहे पैदावार और घटा रहे खर्च, देखें वीडियो

अलवर के किसानों का देसी जुगाड़, बकरी की मिंगनी से बढ़ा रहे पैदावार और घटा रहे खर्च, देखें वीडियो
Agriculture News : अलवर जिले के किसान अब खेती में पारंपरिक तरीकों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं. बढ़ती लागत और रासायनिक खाद के कम प्रभाव के बीच किसान देसी और ऑर्गेनिक विकल्प अपना रहे हैं. खास बात यह है कि अब बकरी की मिंगनी से तैयार खाद खेतों में डाली जा रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है. खैरथल क्षेत्र के किसान सोनू जैसे कई किसान इस तरीके को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं. उद्यान विभाग के अनुसार, बकरी की मिंगनी में मौजूद पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण मिट्टी की सेहत सुधारने के साथ फसलों को रोगों से भी बचाते हैं. यही वजह है कि अब किसान रासायनिक खाद से दूरी बनाकर देसी खाद को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे खेती ज्यादा टिकाऊ और मुनाफेदार बन रही है.