महाराष्ट्र और MP के बाद अब बंगाल... क्या महिलाओं का वोट खिसक जाएगा 'दीदी' से? बीजेपी ने चल दी चतुर चाल
West Bengal Election 2026 Women Voters : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में महिला मतदाता 'किंगमेकर' की भूमिका में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घोषित 3000 रुपये प्रति माह का वादा महज एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित मास्टरस्ट्रोक है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सफल प्रयोगों के बाद, भाजपा अब बंगाल की आधी आबादी के भरोसे सत्ता के द्वार तक पहुंचना चाहती है. क्या यह कार्ड ममता बनर्जी के मजबूत 'लक्ष्मी भंडार' के तिलिस्म को तोड़ पाएगा?