जुलाई से फिर बढ़ने वाली दुनिया की मुसीबत! भारत पर भी होगा असर, अमेरिका ने साफ शब्दों मे दे दिया संकेत
Tarrif From July : अमेरिका एक बार फिर टैरिफ से पूरी दुनिया को हलकान करने वाला है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने साफ बता दिया है कि जुलाई से ट्रंप का पुराना वाला टैरिफ प्रभावी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भले ही सु्प्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पुराने फैसले को खारिज कर दिया हो, लेकिन हमारे पास सेक्शन 301 के रूप में नया पैंतरा है.