यूपीपीसीएस प्री की कर रहे हैं तैयारी, तो इन बातों को बांध लें गांठ.. मिलेगी 100 परसेंट सफलता!
UPPCS प्री परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मेरठ की जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उन्होंने बताया कि प्री परीक्षा सबसे अहम चरण होता है, जिसे पास करने के बाद ही मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक पहुंचा जा सकता है. बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, PYQ (पुराने प्रश्न पत्र), करंट अफेयर्स और टेस्ट सीरीज पर विशेष ध्यान देना चाहिए.