हिमाचल प्रदेशः पिता ने बैंड बाजा बजाकर पढ़ाया लिखाया, 26 साल के इकलौते बेटे की विदेश में संदिग्ध मौत, अब शव घर लाने की गुहार
Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 26 साल के एक युवक की दक्षिण अफ्रीका में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उसके परिवार वालों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 26 साल का अमन वहां पर एक होटल में काम करता था. रविवार को उसकी स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. गरीब परिवार पर बेटे की मौत की खबर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.