राजस्थान का रहस्य्मई किला, जहां सूर्यास्त के बाद एंट्री बैन, जानें क्या है भानगढ़ किले की कहानी

राजस्थान का रहस्य्मई किला, जहां सूर्यास्त के बाद एंट्री बैन, जानें क्या है भानगढ़ किले की कहानी
Bhangarh Fort Haunted Stories: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किला देश के सबसे रहस्यमयी पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बना यह ऐतिहासिक किला अपनी भूतिया कहानियों, तांत्रिक के श्राप और सूर्यास्त के बाद एंट्री बैन के कारण हमेशा चर्चा में रहता है. दिन में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं और किले के अंदर बने सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी व केशवराय मंदिरों की सुंदर नक्काशी देखते हैं. लेकिन शाम होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है और सभी लोगों को बाहर निकाल दिया जाता है. मान्यता है कि राजकुमारी रत्नावती, तांत्रिक सिंधु सेवड़ा और श्राप की कहानी के बाद यह किला वीरान हो गया था. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी सूर्यास्त के बाद यहां रुकने पर रोक लगा रखी है. रहस्य, इतिहास और रोमांच के कारण भानगढ़ किला लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है.