बिन वीटो सुरक्षा परिषद की सदस्यता कैसी? संयुक्त राष्ट्र में सुधार की पहल की भारत ने उधेड़ दी बखिया
India on UNSC News: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने इंटरगवर्नमेंटल नेगोशिएशन्स (IGN) की बैठक में कहा कि सुरक्षा परिषद में वास्तविक सुधार के लिए स्थायी श्रेणी का विस्तार वीटो के साथ होना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीटो के साथ या बिना किसी नई श्रेणी का निर्माण मौजूदा चर्चा को और जटिल बना देगा.