पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण का किया समर्थन
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण का समर्थन किया है.उन्होंने इसे ऐतिहासिक और जेंडर इक्वालिटी की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि भारत की पहली महिला प्रेसिडेंट के तौर पर, मैंने लंबे समय से इस बात की वकालत की है कि महिलाओं को सही मायने में मजबूत तभी किया जा सकता है.