नारी शक्ति वंदन अधिनियम: लोकसभा में 16 अप्रैल को 18 घंटे की बहस, पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर देंगे जवाब

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: लोकसभा में 16 अप्रैल को 18 घंटे की बहस, पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर देंगे जवाब
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर संबोधन देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देहरादून में कहा कि महिलाओं को उनका 33 प्रतिशत हक मिलने में अब देरी नहीं होनी चाहिए. 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में इस पर चर्चा होगी. पीएम ने देश की महिलाओं को पत्र लिखकर इस मिशन से जुड़ने की अपील की है. उन्होंने सभी दलों से संशोधन का समर्थन करने को कहा है.