तीन अटैम्पट के बाद एसएससी सीजीएल में मिली सफलता, साढों गांव के शिवम सिंह का आयकर विभाग में चयन
विकास खंड कड़ा के साढों गांव के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी शिवम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. शिवम का बचपन से ही एक सपना था की इनकम टैक्स ऑफिसर बनना, लेकिन शिवम ने अपनी परिश्रम के साथ लगातार मेहनत करते रहे. जिसमें कई बार रुकावटें आई, लेकिन शिवम ने अपनी हार नहीं मानी. अपनी लगन के साथ अपनी तैयारी करते रहे और आखिरकार अंत में आयकर विभाग में सिलेक्शन हो ही गया.