ममता बनर्जी की हर चाल पर पीएम मोदी रख रहे हैं दूरबीन से नजर, क्या इस बार खत्म हो जाएगा बंगाल में 'दीदी' राज?
PM Narendra Modi & Mamata Benerjee News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी रैलियों में 'अकेली लड़ाकू' की छवि के साथ विपक्ष पर बड़ा हमला बोल रही हैं. रैलियों में गरजते हुए वह केंद्र सरकार और एनडीए शासित 19 राज्यों के सीएम पर उनके खिलाफ जमकर हमला बोलती हैं. खासकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम हर रैली में लेती हैं. ममता ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम और बीजेपी की रणनीति पर भी तीखे सवाल उठाती हैं.