'अपने रिस्क पर लें एडमिशन', ओवैसी के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने ऐसा क्या किया? हाईकोर्ट ने छात्रों को दी चेतावनी
तेलंगाना हाईकोर्ट ने हैदराबाद के बांदलगुडा स्थित बैरिस्टर फातिमा ओवैसी एजुकेशनल कैंपस में एडमिशन को लेकर छात्रों और अभिभावकों को बड़ी चेतावनी दी है. कोर्ट ने कहा कि छात्र यहां अपने जोखिम पर प्रवेश लें क्योंकि यह संस्थान सल्कम चेरुवू तालाब के डूब क्षेत्र (FTL) में बना है. झील पर अतिक्रमण के आरोपों वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल नए निर्माण पर रोक लगा दी है.