अजमेर में अचार का सीजन शुरू, कैरी-मिर्च का जबरदस्त स्वाद, दिल्ली तक बढ़ी रही है डिमांड
Rajasthani Achar : गर्मी की दस्तक के साथ अजमेर के बाजारों में देसी अचारों की खुशबू छा गई है. रामगंज की दुकानों पर कैरी, मिर्च, कैर-सांगरी जैसे पारंपरिक अचारों की जमकर बिक्री हो रही है. खास देसी मसालों से बने ये अचार न सिर्फ स्वाद बढ़ा रहे हैं, बल्कि 6 महीने तक सुरक्षित रहकर ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं.