'4 मई के बाद बंगाल में 4 शादी बंद, लागू करेंगे UCC', PM मोदी के बाद BJP के 'चाणक्य' ने ममता पर बोला बड़ा हमला
Amit Shah West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. शाह ने कहा कि 'कट मनी' और 'सिंडिकेट' से त्रस्त बंगाल की जनता ने अब ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा- 4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद 4 शादी करने वाले जेल जाएंगे और राज्य में यूसीसी लागू हो जाएगा.