लोकसभा हो या 2027 वाला उत्तर प्रदेश का चुनाव, नहीं पड़ेगा एक भी फर्जी वोट, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बता दिया तरीका
CJI Surya Kant Latest News: चुनावी धांधली और फर्जी वोटिंग खत्म करने की तैयारी होने लगी है. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मतदाताओं की बायोमेट्रिक और फेशियल रिकग्निशन जांच करने की संभावना पर विचार करने के लिए सहमति दे दी है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि बंगाल तो नहीं यूपी 2027 और आगामी लोग सभा में संभवतः इसे लागू करने पर विचार किया जा सकता है. इस तकनीक से घोस्ट वोटर्स और एक से अधिक बार वोट डालने की समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है.