पश्चिमी दिल्ली में सेंधमारी करते बदमाशों का पुलिस पर हमला, घायल ASI ने दिखाई बहादुरी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर शिव नगर में चोरों ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें घटना में एएसआई विनोद और कांस्टेबल अभिषेक घायल हो गए. लेकिन, घायल होने के बावजूद विनोद बहादुरी दिखाई और आरोपी बबलू सिंह और धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया.