Video: 1 घंटे में लगेंगे 360 पौधे! 1500 की मशीन बचाएगी घंटों का समय और मजदूरी, सब्जी की खेती होगी स्मार्ट

Video: 1 घंटे में लगेंगे 360 पौधे! 1500 की मशीन बचाएगी घंटों का समय और मजदूरी, सब्जी की खेती होगी स्मार्ट
Vegetable Planter Machine: पारंपरिक खेती के कठिन परिश्रम को कम करने के लिए डॉ.राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक बेहद किफायती वेजीटेबल प्लांटर मशीन तैयार की है. डॉ.अभिषेक राज के अनुसार यह मशीन छोटे किसानों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी. अक्सर किसानों को घंटों झुककर पौधों की रोपाई करनी पड़ती है, जिससे कमर दर्द और थकान की समस्या होती है. लेकिन इस नई मशीन की मदद से किसान बिना झुके खड़े-खड़े ही पौधों को जमीन में रोप सकते हैं. यह मशीन रबी और खरीफ दोनों मौसम की फसलों के लिए कारगर है. यह मशीन प्रति घंटा 360 पौधों की रोपाई कर सकती है. इसमें एक ट्रे और लीवर मैकेनिज्म लगा है, जो मिट्टी हटाकर पौधा लगाने और उसे वापस मिट्टी से ढंकने का काम सेकंडों में कर देता है. कम कीमत होने के कारण किसान इसे खरीदकर किराए पर भी चला सकते हैं और अतिरिक्त आय कमा सकते हैं.