'हम साथ देने आए हैं...' पहलगाम हमले का भरने लगा जख्म, कश्मीर में फिर लौटी पर्यटकों की रौनक
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए नृशंस आतंक हमले के जख्म पर भरने लगे हैं. एक साल बाद पहलगाम में पर्यटकों की रौनक लौट आई है. हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट की दुकानों पर फिर भीड़ उमड़ रही है. पर्यटक कश्मीरी शॉल, कालीन, पशमीना, कढ़ाई वाले सूट और काठ की नक्काशीदार वस्तुएं खरीद रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और कमाई भी पहले जैसी होने लगी है.