सुरक्षित मातृत्व अभियान: पीएम मोदी की योजना से गर्भवती महिलाओं की किस्मत बदली, प्राइवेट अस्पताल का खर्च अब जीरो

सुरक्षित मातृत्व अभियान: पीएम मोदी की योजना से गर्भवती महिलाओं की किस्मत बदली, प्राइवेट अस्पताल का खर्च अब जीरो
PM Surakshit Matritva Abhiyan: बुरहानपुर जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी और ब्लड टेस्ट जैसी जरूरी जांचें मुफ्त में की गईं. डॉक्टरों ने 14 महिलाओं को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखकर विशेष परामर्श दिया. महिलाओं ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया, जिससे उनके हजारों रुपए की बचत हुई है.