अमेरिका जैसी महाशक्ति अफगानिस्तान में क्यों हो गई चित? अजीत डोभाल ने बताया कड़वा सच
NSA अजीत डोभाल ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की नहीं बल्कि पूरे देश की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अमेरिका-अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए बताया कि अटूट नेशनल मोराल ही युद्धों का परिणाम तय करता है. डोभाल ने युवाओं को चेतावनी दी कि सुरक्षा में सिल्वर मेडल के लिए कोई जगह नहीं है; यहां केवल क्षमता, चरित्र और पूर्ण प्रतिबद्धता ही राष्ट्र को विजयी बना सकती है.