हवा में रास्ता बदलना, रात में भी सटीक वार... हाई-एल्टीट्यूड पर गेमचेंजर साबित होगी ड्रोन वाली ये मिसाइल

हवा में रास्ता बदलना, रात में भी सटीक वार... हाई-एल्टीट्यूड पर गेमचेंजर साबित होगी ड्रोन वाली ये मिसाइल
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने कर्नूल टेस्ट रेंज में यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वी3 (ULPGM-V3) का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है. फायर एंड फॉरगेट और टॉप-अटैक तकनीक से लैस यह स्वदेशी मिसाइल ड्रोन से दागी जा सकती है. यह हवा से जमीन पर टैंकों को और हवा से हवा में दुश्मन के हेलीकॉप्टरों व ड्रोन को पल भर में तबाह करने में सक्षम है.