स्कूलों में छुट्टियां, सड़क पर उतर आए शिक्षक, धौलपुर में 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा!

स्कूलों में छुट्टियां, सड़क पर उतर आए शिक्षक, धौलपुर में 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा!
Dhaulpur news: धौलपुर में 42 डिग्री गर्मी के बीच शिक्षक संगठनों ने सर्किट हाउस गेट पर जल मंदिर प्याऊ शुरू की, 12 साल से चल रही यह सेवा 4 से 5 महीने रोज ठंडा पानी देगी. शिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि धौलपुर जिले के अलग-अलग गांवों और कस्बों से रोज बड़ी संख्या में लोग शहर में आते हैं. तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने राहगीरों की सुविधा के लिए यह प्याऊ शुरू की है.