सेना ने जंगल बिछाया 'मौत का जाल'; घेरे में जैश-लश्कर के खूंखार आतंकी, घाटी में खुदेगी 'जिहादियों' की कब्र!

सेना ने जंगल बिछाया 'मौत का जाल'; घेरे में जैश-लश्कर के खूंखार आतंकी, घाटी में खुदेगी 'जिहादियों' की कब्र!
Jammu Kashmir Anti Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ 'एंटी टेरर ऑपरेशन' शुरू किया है. खुफिया एजेंसियों को घने जंगलों में दो से तीन खतरनाक आतंकी गुटों के छिपे होने की पक्की सूचना मिली थी. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं. खबर मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान जारी है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.