सूरत में अपराधियों की काल बनीं लेडी सिंघम कानन देसाई, सरकारी गाड़ी छोड़ जब बाइक से तंग गलियों में उतरीं तो मची भगदड़!

सूरत में अपराधियों की काल बनीं लेडी सिंघम कानन देसाई, सरकारी गाड़ी छोड़ जब बाइक से तंग गलियों में उतरीं तो मची भगदड़!
गुजरात का सूरत शहर उद्योग और व्यापार के लिए जितना मशहूर है, पिछले कुछ समय से यहां के कुछ इलाकों में स्थानीय गैंग और असामाजिक तत्वों की सक्रियता भी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है. विशेषकर लिंबायत, उधना और आसपास की घनी बस्तियां, जहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि वहां पुलिस की पीसीआर वैन या बड़ी गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पातीं. ऐसे में इन गलियों में जुआरी, सटोरिए, नशा करने वाले और शातिर अपराधी पर नकेल कसने सूरत जोन-4 की डीसीपी कानन देसाई मैदान में उतर गई हैं. जानें देर रात कैसे कानन देसाई बाइक पर सवार होकर इन तंग गलियों में घुस जाती हैं.