सूख गया जमीन का पानी तो पुष्कर के किसानों ने खोजा बंपर कमाई का नया तरीका, अब इन दो फलों से कर रहे मोटी कमाई

सूख गया जमीन का पानी तो पुष्कर के किसानों ने खोजा बंपर कमाई का नया तरीका, अब इन दो फलों से कर रहे मोटी कमाई
Pushkar Agriculture News: अजमेर के पुष्कर क्षेत्र का गनाहेड़ा गांव, जो कभी भरपूर पानी, गन्ने, चावल और अमरूद की खेती के लिए प्रसिद्ध था, अब भूजल स्तर घटने के कारण बागवानी का नया केंद्र बन गया है. स्थानीय किसान समुंदर सिंह रावत के अनुसार, पानी की कमी के चलते पारंपरिक फसलें खत्म होने के बाद अब यहाँ के किसानों ने जामुन और गुंदे (लसोड़ा) जैसे कम पानी में तैयार होने वाले फलदार पौधों की खेती को अपनाया है. कम लागत और बाजार में अच्छी मांग होने के कारण यह फलदार खेती अब किसानों के लिए बंपर कमाई का जरिया बन रही है.