सुहागिन महिलाएं इस तरह करें वट सावित्री व्रत की पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
16 मई 2026 को वट सावित्री व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करेंगी, कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा करेंगी. मान्यता है कि इस दिन शनि जयंती भी होने से व्रत और दान-पुण्य का विशेष फल मिलेगा.