सीतामढ़ी के बथनाहा में आंगनबाड़ी की डिजिटल निगरानी, सुबह 7:30 बजे GPS फोटो भेजना अनिवार्य; मुखिया भी ग्रुप में जुड़े
Sitamarhi News: आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक पारदर्शी बनाने वाला बथनाहा प्रखंड का यह डिजिटल मॉडल अब पूरे जिले के लिए एक रोल मॉडल बन गया है. ग्राउंड रिपोर्ट और प्रशासनिक समीक्षा में सामने आया है कि जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में बथनाहा में निगरानी का स्तर कहीं अधिक मजबूत और प्रभावी है. स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीक का ऐसा उपयोग सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने और अंतिम पायदान पर बैठे बच्चों तक उनका अधिकार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.