सीतामढ़ी की महुआवा पंचायत को राष्ट्रीय सम्मान, क्लाइमेट एक्शन में देशभर में तीसरा स्थान, सोलर CCTV वाटर हार्वेस्टिंग से बदली तस्वीर
Sitamarhi Mahuawa Panchayat: मुखिया संजीव भूषण ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री और राज्य नेतृत्व को दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब सांसदों से एक-एक गांव गोद लेने की अपील की थी, तो मैं उनके भाषण से गहराई से प्रेरित हुआ. मैंने सोचा कि भले ही मैं मुखिया के पद पर हूं, लेकिन अपने स्तर से गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श बना सकता हूं. उनके अनुसार महुआवा पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 5 गांव महुआवा, मोतनाजे, सुरहिया, लछुआ और भटौलिया में पिछले 20 वर्षों की तुलना में पिछले साढ़े 4 साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है.