सियासत अलग पर 70साल से स्वाद एक! गाजीपुर की ब्रेड-मलाई के मुरीद हैं LG मनोज सिन्हा और अफजाल अंसारी, जाने
दुकान के वर्तमान संचालक अजय गुप्ता बताते हैं कि इस स्वाद की शुरुआत उनके दादा जी ने की थी. इसके बाद उनके पिताजी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और आज भी यह सिलसिला जारी है. लगभग 70 साल पुरानी इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी भी बाहरी या मिलावटी चीज का इस्तेमाल नहीं होता. बताया हैं कि हमारे पास खुद की गाय और भैंसें हैं. उनके शुद्ध दूध से ही हम मलाई निकालते हैं.