सतीशन के दांव में अपने ही हुए चित्त, सामने खड़े कर दिए ऐसे 14 नए चेहरे, यूडीएम में मच गई खलबली
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने नई कैबिनेट में 14 नए चेहरों को शामिल कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. पुराने दिग्गजों की जगह युवाओं और पहली बार विधायकों को मौका देकर सतीशन ने साफ संकेत दिया है कि कांग्रेस और यूडीएफ राज्य में नई नेतृत्व टीम तैयार करना चाहते हैं. दो महिला मंत्रियों की एंट्री और विभागों के बंटवारे को लेकर चले विवाद ने भी इस नई सरकार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.