संसद में डिनर डिप्लोमेसी: अमित शाह ने सांसदों संग खुलकर की बात, रात 11 बजे तक जारी रही महिला आरक्षण बिल पर बहस
Parliament Special Session: गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण और परिसीमन से दक्षिण भारतीय राज्यों को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, "सरकार का जवाब कल दूंगा, लेकिन दक्षिण की सीटें कम होने की भ्रांति आज ही दूर होनी चाहिए." शाह ने भरोसा दिलाया कि कर्नाटक सहित किसी भी राज्य का हक नहीं छीना जाएगा, बल्कि जनसंख्या के उचित अनुपात में सीटें बढ़ेंगी ही.