'संवैधानिक रूप से SIR वैध...' चुनाव आयोग को सुप्रीम राहत, सीजेआई सूर्यकांत ने सुना दिया फैसला
Supreme Court Verdict on SIR: सीजेआई सूर्यकांत ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कहा कि बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया संविधान के उस मूल दायित्व से अलग नहीं है, जिसका संबंध स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने से है. अदालत ने माना कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की प्रक्रिया चलाने का अधिकार है.