शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस: विदेशी पिस्तौल और फर्जी नंबर प्लेट से रची साजिश, गाड़ियों के चेसिस नंबर भी घिसे, पर डिजिटल सुराग से दबोचे आरोपी
Suvendu Adhikari PA murder case: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है. डिजिटल पेमेंट, टोल प्लाजा और सीसीटीवी फुटेज के सहारे बंगाल एसटीएफ ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश बेहद प्रोफेशनल तरीके से रची गई थी और इसमें कई राज्यों के अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय था.