'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो', नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने पूछा- क्यों लागू नहीं हुईं सिफारिशें?

'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो', नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने पूछा- क्यों लागू नहीं हुईं सिफारिशें?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले ही नीट का पेपर व्हाट्सएप पर घूम रहा था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह छात्रों की मेहनत बर्बाद हुई. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर बनी कमेटी की सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया. राहुल ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी सिस्टम को लगातार कमजोर किया जा रहा है. आज वाइस चांसलर और बड़े पदों पर नियुक्ति के लिए योग्यता नहीं, बल्कि विचारधारा देखी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं और करोड़ों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है.