वैशाली की बेटी कशिश ने जीता गोल्ड, बिहार स्टेट कराटे में मारी बाजी, अब देहरादून में नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
Vaishali News: राजधानी पटना के नासरीगंज स्थित सेंट डोमिनिक सेवियंस हाई स्कूल में दो दिवसीय बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता बिहार राज्य कराटे संघ द्वारा आयोजित की गई, जिसे कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त है. चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 600 चयनित सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया.