वैभव सूर्यवंशी की सफलता दबाव बना रही है, पर 'युगांतरकारी' आवाज कोई सुन रहा है? बिहार क्रिकेट के लिए बड़ा सवाल
Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के समस्तीपुर के छोटे से कस्बे ताजपुर से निकला एक किशोर आज करोड़ों भारतीयों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा कर दिखाया है उसने साबित कर दिया है कि बिहार की धरती पर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत सिर्फ अवसर, समर्थन और सही दिशा की होती है. वैभव सूर्यवंशी अब केवल एक क्रिकेटर का नाम नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के लिए उम्मीद का दूसरा नाम बन चुके हैं.वैभव अब सरकार और शासन व्यवस्था पर दबाव बना रहे हैं कि...