विदेशी पर्यटकों के बिना सूना पड़ा पुष्कर! होटल खाली, कारोबार ठप, संकट में टूरिज्म इंडस्ट्री

विदेशी पर्यटकों के बिना सूना पड़ा पुष्कर! होटल खाली, कारोबार ठप, संकट में टूरिज्म इंडस्ट्री
Puskar tourist news : राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुष्कर इन दिनों विदेशी पर्यटकों की भारी कमी से जूझ रहा है. कभी विदेशी मेहमानों से गुलजार रहने वाले होटल और रिसॉर्ट अब खाली नजर आ रहे हैं. होटल कारोबारियों का कहना है कि भीषण गर्मी, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनावों के कारण पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है.