वर्क फ्रॉम होम में हैं और बिना नहाए करते हैं लैपटॉप पर काम, तो यहां जानिए सही तरीका जिसे अपनाते ही बदल जाएगी किस्मत
सुबह उठते ही लैपटॉप खोलना आज की मजबूरी बन गया है, लेकिन क्या बिना नहाए काम शुरू करना सही है? बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य कहते हैं कि स्नान, पूजा और स्वच्छ मन से काम शुरू करना शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा एकाग्रता और सफलता मिलती है. वास्तु के अनुसार ईशान कोण में बैठकर काम करना सबसे उत्तम है.