लोकल 18 की खबर का असर, चित्रकूट की काशीराम कॉलोनी में सुधार शुरू, काटी गई झाड़ियां, चला सफाई अभियान
22 अप्रैल को खबर प्रसारित करने बाद जब मंगलवार को फिर से लोकल 18 की टीम दोबारा मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य एक दम बदला हुआ नजर आया था. कॉलोनी के आसपास उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों को पूरी तरह साफ कर दिया गया था. साथ ही परिसर में फैली गंदगी भी हटाई जा चुकी थी. पानी की सही व्यवस्था न होने के कारण इसका आवंटन नहीं हो पाया था और समय के साथ यह कॉलोनी दिन व दिन उपेक्षा का शिकार होकर झाड़ियों और गंदगी से जंगल में तब्दील हो गई थी.