राहुल, ममता, अखिलेश से केजरीवाल तक... लालू यादव की मौजूदगी में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक जैसी तैयारी, तेजस्वी का संदेश क्या है?

राहुल, ममता, अखिलेश से केजरीवाल तक... लालू यादव की मौजूदगी में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक जैसी तैयारी, तेजस्वी का संदेश क्या है?
Tejashwi Yadav son Iraz birthday : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई चुनावी सभा या आंदोलन नहीं, बल्कि उनके बेटे इराज का पहला जन्मदिन है. दिल्ली में आयोजित होने वाले इस पारिवारिक कार्यक्रम को तेजस्वी यादव ने केवल निजी आयोजन तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन सियासत की पुरानी पुस्तक के 'फटे पन्नों' को दुरुस्त करने की कवायद है.