राहुल-प्रियंका लगे हैं माथापच्ची में, इधर PM मोदी ने बताया केरल में CM बनाने का फॉर्मूला!
Kerala CM News: केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ को 102 सीटों की बड़ी जीत मिले एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है. केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार हैं. दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और एके एंटनी के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के पास बहुमत है, लेकिन नेता चुनने में असमर्थ है. उन्होंने कांग्रेस के ढाई साल पावर-शेयरिंग और पांच साल में पांच मुख्यमंत्री जैसे फॉर्मूलों पर कटाक्ष किया. कांग्रेस नेतृत्व ने समर्थकों को शक्ति प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है. पार्टी जल्द ऐसा फैसला लेना चाहती है जो संगठन को एकजुट रखे.